पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सिरपुर के सांस्कृतिक और प्राचीन धरोहरों से जुड़े क्षेत्र को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किया गया है। यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कला, वास्तुकला, आध्यात्मिकता तथा ज्ञान की परंपरा को दर्शाता है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शेखावत ने कहा कि इस क्षेत्र को सूची में शामिल करने से भारत की विरासत को विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया भर में सराहना मिल रही है और यह लोगों को प्रेरित कर रही है।
News On AIR | अक्टूबर 21, 2026 1:26 अपराह्न
पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- छत्तीसगढ़ के सिरपुर के सांस्कृतिक और प्राचीन धरोहरों से जुड़े क्षेत्र यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल