अगस्त 12, 2026 9:08 अपराह्न | solar eclipse

printer

कई देशों में आज दिखाई देगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं आएगा नजर

दुनिया के कई हिस्सों में आज महत्वपूर्ण खगोलीय घटना पूर्ण सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। यह सूर्यग्रहण उत्तरी  ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, अटलांटिक महासागर, स्पेन और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। ब्रिटेन और यूरोप में आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। आइसलैंड और उत्तरी स्पेन जैसे क्षेत्रों में सूर्यास्त के समय लगभग 2 मिनट के लिए पूरी तरह अंधकार छा जाएगा। ब्रिटेन और पश्चिमी यूरोप में सूर्य का 90 से 96 प्रतिशत भाग ढका हुआ दिखाई देगा।

    भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। भारतीय मानक समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण आज रात नौ बजकर चार मिनट से मध्यरात्रि एक बजकर 28 मिनट तक रहेगा। भारत में पूर्ण सूर्य ग्रहण अंतिम बार 22 जुलाई, 2009 को हुआ था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला