प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के आज तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में आज ही के दिन इस योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य 18 चुनिंदा पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों को शुरू से अंत तक पूरा सहयोग प्रदान करना है।
यह योजना सहायता का एक व्यापक पैकेज प्रदान करती है, जिसमें पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और पहचान पत्र के माध्यम से मान्यता, कौशल विकास, टूलकिट प्रोत्साहन, ऋण सहायता, डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन और मार्केटिंग सहायता शामिल है।