यूक्रेन में कल रात रूस के हमलों से तीन लोग मारे गए। राजधानी कीव में हुए हमले से एक की मौत, जबकि खार्किव में हुए हमलों में दो लोगों की मौत हुई और 20 घायल हो गए। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने कल रात लंबी दूरी के एस सौ 69 स्ट्राइक ड्रोन और सात मिसाइलें दागीं, जिनमें पांच बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं।
वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी सेना ने कीव में हथियार उद्योग सुविधाओं पर हमला किया। बताया गया कि उन्होंने फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइल के पुर्जे बनाने वाले संयंत्र और मध्यम तथा लंबी दूरी के ड्रोन असेंबल करने वाले एक संयंत्र को निशाना बनाया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि उनकी वायु रक्षा बल ने कल रात चार सौ 15 यूक्रेनी ड्रोन भी मार गिराए।