अगस्त 2, 2026 10:49 पूर्वाह्न

printer

रूस की राजधानी मॉस्को में एक रेस्तरां में हुए बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

रूस की राजधानी मॉस्को में एक रेस्तरां में हुए बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से रूसी सरकारी मीडिया ने बताया कि यह विस्फोट भारतीय समय के अनुसार रात करीब साढे़ दस बजे कुद्रिंस्काया स्क्वायर स्थित एक इमारत में हुआ।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ने रूस की आतंकवाद-रोधी समिति के हवाले से बताया कि एक अज्ञात महिला के रेस्तरां में घुसने के प्रयास को एक सुरक्षा गार्ड ने विफल कर दिया। इसके कुछ ही क्षणों बाद, रेस्तरां में हुए विस्फोट में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच समिति ने कहा है कि हताहतों की सही संख्या और घटना स्‍थल के आसपास की परिस्थितियों का अभी पता लगाया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला