ब्रिक्स देशों के मुख्य न्यायाधीशों का तीन का सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू हुआ। इस सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों और सहयोगी देशों के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष और वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी भाग ले रहे हैं।
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने आज रूस, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका, ईरान और उज़्बेकिस्तान सहित कई देशों के न्यायिक प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में देशों के बीच न्यायिक सहयोग को मजबूत करने, न्यायपालिका की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को एकीकृत करने, तेज़ी से न्यायिक प्रक्रियाएं पूरी करके लोगों के बीच संबंध बेहतर करने और अलग-अलग देशों के बेहतरीन कानूनी तौर-तरीकों पर चर्चा की गई।
यह सम्मेलन न्यायपालिकाओं के लिए न्याय प्रदान करने, अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने, प्रौद्योगिकी और टिकाऊ विकास से जुड़े मौजूदा मुद्दों पर चर्चा करने का मंच है। यह न्यायिक अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श को भी बढ़ावा देता है।