जून 9, 2026 1:00 अपराह्न

printer

पिछले 12 वर्षों में देश की विदेश नीति में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में देश की विदेश नीति में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि इस दौरान सरकार ने आम नागरिक के लिए पासपोर्ट जारी करने और दस्तावेजों के सत्यापन को सुगम बनाया और नागरिकों को पूरा सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिकायत निवारण और प्रतिक्रिया के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाए और संकट की स्थितियों में प्रभावी ढंग से समस्‍याओं का समाधान किया है।

विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए वैश्विक कार्यस्थलों तक पहुंच को सुगम बनाया और भारतीय व्यवसायों को विदेशों में बाजार तक पहुंच प्राप्त करने में सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से निर्यात बढ़ाने और भारतीय उत्पादों और सेवाओं को नए बाजारों में प्रवेश दिलाने में मदद मिली है। डॉ जयशंकर ने कहा कि भारतीयों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 44 दूतावास और वाणिज्य दूतावास खोले गए। उन्‍होंने कहा कि सरकार के इन प्रयासों से भारतीयों को अधिक आत्मविश्वास और गौरव की भावना के साथ विदेश यात्रा करने में मदद मिली है।