अगस्त 24, 2026 9:29 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल सरकार अग्निवीरों से नया आपदा मोचन बल गठित करेगी

पश्चिम बंगाल सरकार आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निवीरों की भर्ती कर नया आपदा मोचन बल अर्जुन वाहिनी का गठन करने जा रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह बल सितंबर में काम करना शुरू करेगा। अब तक सैनिक बोर्ड के माध्यम से दो सौ कर्मियों का चयन किया गया है। इनमें 100 कोलकाता, 50 पहाड़ी क्षेत्रों और 50 सागर में तैनात किए जाएंगे।

श्री अधिकारी ने कहा कि हाल में तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने की घटना से सीख लेते हुए, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य तेज करने के लिए बल को आधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस किया जाएगा। एनडीआरएफ की तर्ज पर गठित यह बल किसी भी तरह की आपदा में तुरंत कार्रवाई कर सकेगा।

    उन्‍होंने यह भी घोषणा की कि अग्निवीरों के लिए अग्निशमन और आपात सेवा, वन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की भर्तियों में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला