उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी. सी. खंडूरी को देहरादून स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि उन्हें एक असाधारण नेता, एक विशिष्ट सैनिक और एक अनुभवी प्रशासक के रूप में याद किया जाएगा। इन्होंने अपना जीवन राष्ट्र और उसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
News On AIR | मई 20, 2026 2:12 अपराह्न
उपराष्ट्रपति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी. सी. खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित की