अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति समझौता होने से पहले वे ईरान की संपत्तियों को फ्रीज ही रखेंगे और प्रतिबंध भी नहीं हटाएंगे। एक निजी समाचार चैनल के साथ भेंटवार्ता में उन्होंने यह जानकारी दी। ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा कि अगर ईरान के साथ समझौता हो जाता है, तो ईरान के परमाणु संबंधी उपकरणों को हटाने और उन्हें नष्ट करने की निगरानी अमरीका ही करेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर बातचीत विफल होती है, तो अमरीका, ईरान की परमाणु क्षमताओं को नष्ट करने की कठोर सैन्य कार्रवाई भी कर सकता है। श्री ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ अल्पकालिक समझौते में लेबनान को भी शामिल किये जाने पर वे जोर नहीं देंगे।
News On AIR | जून 7, 2026 9:10 अपराह्न
अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा- ईरान के साथ शांति समझौता होने से पहले वे ईरान की संपत्तियों को फ्रीज ही रखेंगे और प्रतिबंध भी नहीं हटाएंगे