ओमान तट के पास अमरीकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में अमरीकी सेना ने ईरान पर हमले किए हैं। अमरीकी अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर को एक ईरानी ड्रोन ने गिराया था और दोनों पायलटों को बचा लिया गया था।
अमरीकी हमलों के बाद, ईरान के शहरों सिरिक, मीनाब, बंदर अब्बास और केशम द्वीप पर धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जो होर्मुज जलडमरूमध्य से सटे हुए हैं। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान द्वारा अमरीकी हेलीकॉप्टर को गिराए जाने पर अमरीका की प्रतिक्रिया बहुत मजबूत और शक्तिशाली है।
ईरान ने भी क्षेत्र में अमरीकी ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमरीका के किसी भी हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा। ईरानी विदेश मंत्री ने विदेशी सेनाओं को होर्मुज जलडमरूमध्य छोड़ने या निरंतर खतरे में रहने की चेतावनी दी।