अगस्त 8, 2026 10:57 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने पूर्व वायुसेना सचिव फ्रैंक केंडल की गोपनीय जानकारी तक पहुंच की अनुमति तत्काल प्रभाव से वापस ले ली

अमरीका के रक्षा विभाग ने पूर्व वायुसेना सचिव फ्रैंक केंडल की गोपनीय जानकारी तक पहुंच की अनुमति तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। उन्हें किसी भी संवेदनशील पद पर नियुक्त किए जाने से भी रोक दिया गया है। एयर फोर्स वन की क्षमताओं से जुड़ी गोपनीय जानकारी कथित तौर पर मीडिया के साथ साझा करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
 
रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विभाग गोपनीय सूचनाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और जो लोग इसका उल्लंघन करते है वह किसी भी पद पर रहने का अधिकार खो देते हैं। यह घोषणा ऐसे समय पर हुई जब ट्रम्प प्रशासन राष्ट्र सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के कथित लीक की व्यापक स्तर पर जांच कर रहा है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला