अगस्त 17, 2026 9:04 अपराह्न

printer

देश की 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की आबादी के लिए बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 5.1% रह गई

देश की 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की आबादी के लिए बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 5.1% रह गई, जो इस वर्ष जून में 5.5% थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने मासिक श्रम बल और बेरोजगारी संबंधी आंकडे जारी किए हैं। ग्रामीण बेरोजगारी दर पिछले महीने घटकर 4.5% रह गई, जबकि जून में यह 5 प्रतिशत थी। इसके विपरीत, शहरी बेरोजगारी दर जुलाई में मामूली बढ़कर 6.7% हो गई, जो जून में 6.6% प्रतिशत थी। महिलाओं में कुल बेरोजगारी दर घटकर 5.4%, जबकि पुरुषों में यह घटकर 5% रह गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला