नवम्बर 2, 2026 9:41 अपराह्न

printer

एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज द्वारा आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी आज से शुरू

एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के तत्वावधान में सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज द्वारा आयोजित दो दिन की संगोष्ठी आज से नई दिल्ली में शुरू हुई। इसका विषय है – ‘साइबर आधारित संज्ञानात्मक युद्ध’। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि संगोष्ठी के विभिन्न सत्रों में साइबर माध्यमों से संचालित संज्ञानात्मक युद्ध के क्षेत्र और भारत के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा की गई। इसमें यह भी विचार विमर्श किया जा रहा है कि सूचना के माहौल को प्रभावित करने के लिए कौन-कौन से माध्यमों, गतिविधियों और संदेशों का उपयोग किया जाता है।

संगोष्ठी का उद्देश्य साइबर अभियान, एआई, सूचना के प्रभाव और मानवीय सोच के आपसी जुड़ाव से पैदा हो रही सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करना है। इसमें विशेष रूप से भारत के बदलते सुरक्षा परिदृश्य पर ध्यान दिया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार, इस संगोष्ठी में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, सरकारी अधिकारी, रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ, राजनयिक और शिक्षाविद शामिल हो रहे हैं। यह साइबर आधारित संज्ञानात्मक युद्ध की चुनौतियों और इसके प्रभावों पर विचार-विमर्श के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान कर रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला