अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में तीन मुख्य आरोपियों को आज कोटा से मुंबई लाया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को पूछताछ के लिए मुंबई अपराध शाखा के जबरन वसूली निरोधक प्रकोष्ठ के कार्यालय लाया गया। मुंबई पुलिस ने हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम इनमें से दो ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं थी। इस घटना में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनके चालक और एक राहगीर घायल हो गए। मामले की जांच जारी है।