नवम्बर 1, 2026 8:54 अपराह्न

printer

ओडिशा में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा

ओडिशा में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। राज्य में हजारों परिवार अभी भी चक्रवात अर्नब और उसके बाद आई बाढ़ से हुए नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव और तेज होकर चक्रवाती तूफान मुरासु में बदलकर आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। इसके कल सुबह तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से 3 नवम्बर और 4 नवम्बर को दक्षिणी ओडिशा में तेज बारिश का अनुमान लगाया है। राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने बालिमेला जलाशय के गेट खोल दिए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला