तमिलनाडु सरकार ने 26 नई विशेष पॉक्सो अदालत और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों के लिए चार नई विशेष अदालत स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने 46 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से 26 नई विशेष पॉक्सो अदालतों को मंजूरी दी। इससे तमिलनाडु में विशेष पॉक्सो अदालतों की संख्या 52 हो जाएगी।
राज्य सरकार की ‘नशामुक्त तमिलनाडु’ पहल के अंतर्गत कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, वेल्लोर और चेन्नई में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत चार नई विशेष अदालतें स्थापित की जाएंगी।