सर्वोच्च न्यायालय ने आज सभी न्यायाधीशों से अपील की कि वे भीषण गर्मी के मद्देनजर मामलों की सुनवाई ऑनलाइन करें। न्यायालय ने कहा कि वह इस संबंध में न्यायिक निर्देश जारी नहीं कर सकता। न्यायालय दिल्ली में बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए सभी अदालतों में ऑनलाइन कार्यवाही करने के निर्देश देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इससे पहले सभी उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों से पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर अनावश्यक खर्च कम करने के लिए फिलहाल सोमवार और शुक्रवार को ऑनलाइन सुनवाई करने का अनुरोध किया था।