मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार-पांच दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप में तेज वर्षा हो सकती है। अगले दो दिन अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और तटीय कर्नाटक में कुछ जगहों पर बिजली के साथ गरज-चमक की आशंका है। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कल तक कुछ स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का अनुमान है।
आज कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरे मौसम का पूर्वानुमान है। राजस्थान में अगले दो दिनों के दौरान धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।