गोवा के मीरामार बीच पर आज तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ की लंबी दूरी की प्रतियोगिता आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन के छठे संस्करण का आयोजन शुरू हो गया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 30 देशों के 2,000 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इनके अलावा, गोवा के करीब 150 स्थानीय प्रतिभागी भी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, धैर्य और दृढ़ संकल्प की कठिन परीक्षा मानी जाती है।
News On AIR | नवम्बर 1, 2026 10:33 पूर्वाह्न
गोवा के मीरामार बीच पर आज आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन के छठे संस्करण का आयोजन शुरू