ईरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई का छह दिवसीय राजकीय अंतिम संस्कार तेहरान में आज से शुरू होगा। अधिकारियों को लाखों शोक संतप्त लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
ईरान के वरिष्ठ नेताओं, सैन्य कमांडरों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों ने तेहरान के मोसल्ला में अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर अहमद वाहिदी शामिल थे।
भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश मामलों की राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिता अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
अन्य विदेशी गणमान्य व्यक्तियों में रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव, चीन के वरिष्ठ प्रतिनिधि हे वेई, अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी और कई देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल थे। यह अंतिम संस्कार 28 फरवरी को इस्राएल और अमरीका के हवाई हमलों में खामेनेई की मृत्यु के बाद हो रहा है।
अंतिम संस्कार यात्रा अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी और इस महीने की 9 तारीख को पवित्र शहर मशहद में उन्हे सुपर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसके बाद 40 दिन तक सार्वजनिक शोक मनाया जाएगा।