पुरुष क्रिकेट में, भारत आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढे़ सात बजे शुरू होगा। रविवार को पहले मैच में सात विकेट से शानदार जीत के बाद भारत तीन मैचों की श्रृंखला में एक-शून्य से आगे है।
संजू सैमसन के जल्दी आउट होने के बावजूद, अभिषेक शर्मा ने 32 गेंद में 82 रन की पारी खेली, जिसमें ईशान किशन ने 42 रन बनाकर उनका साथ दिया। भारत ने अफगानिस्तान द्वारा निर्धारित 157 रनों के लक्ष्य को 13 ओवर 4 गेंद में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। श्रृंखला का तीसरा मैच गुरुवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।