दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में अफ़गानिस्तान ने भारत को 160 रन का लक्ष्य दिया है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफ़गानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। अफ़गानिस्तान के कप्तान इब्राहिम ज़दरान ने सबसे ज़्यादा 33 गेंदों में 37 रन बनाए। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजदी करने का फ़ैसला किया। नीतीश कुमार रेड्डी ने तीन विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह ने दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया।
कल खेला गया पहला मुकाबला भारत ने सात विकेट से जीता था। सीरीज़ का तीसरा और अंतिम मैच गुरुवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
News On AIR | सितम्बर 15, 2026 10:25 अपराह्न | T20 cricket matcH
दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-ट्वेंटी क्रिकेट मुकाबला जारी