नवम्बर 5, 2026 5:40 अपराह्न

printer

पंजाब में जनगणना का दूसरा चरण 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक होगा

पंजाब में जनसंख्या गणना का दूसरा चरण 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। पुनरीक्षण चरण 5 से 9 जनवरी 2027 तक होगा। राज्य के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण देने और तैयारियों की समीक्षा के लिए आज विशेष प्रभार वाले राज्य नोडल अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन क्षेत्रों में सुरक्षित, सटीक और समयबद्ध गणना सुनिश्चित करने पर बल दिया गया जहां नागरिक गणनाकर्ताओं की पहुंच प्रतिबंधित है। बैठक में समय पर प्रशिक्षण और क्षेत्र कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों के बीच घनिष्ठ समन्वय पर बल दिया गया, ताकि ऐसे प्रतिबंधित क्षेत्रों में गणना सटीक रूप से और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो सके।
 
चंडीगढ़ में स्व-गणना 10 से 24 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद जनसंख्या गणना 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगी। पुनरीक्षण चरण बाद में 1 से 5 मार्च 2027 तक आयोजित किया जाएगा।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला