भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला कल वेलिंगटन में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा। ऑकलैंड में भारत ने पहले एक दिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था। भारत दूसरे एक दिवसीय मैच में बढ़त बनाने का प्रयास करेगा, वहीं, न्यूजीलैंड की टीम श्रृंखला में बराबरी करना चाहेगी।
दूसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण बल्लेबाज डेवोन कॉनवे शेष चार मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया गया है।
श्रृंखला का तीसरा एकदिवसीय मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा।