नवम्बर 1, 2026 12:21 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और खान-पान को बढ़ावा देने के लिए जम्मू एक्सपो के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा

जम्मू-कश्मीर की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और खान-पान को बढ़ावा देने के लिए जम्मू एक्सपो के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 2 से 4 नवंबर तक जम्मू के गांधी नगर स्थित गोल मार्केट में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। कश्मीर व्यापार संवर्धन संगठन की ओर से आयोजित इस मेले में 60 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। मेले में स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प और क्षेत्र के खास व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसमें ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना के तहत विभिन्न जिलों के उत्पाद भी रखे जाएंगे। डोगरी व्यंजन मेले का मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, छोटे कारोबारियों और महिलाओं को बढ़ावा देना तथा उनके उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला