अगस्त 5, 2026 11:10 पूर्वाह्न

printer

भारतीय रिजर्व बैंक आज करेगा द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा आज सुबह 10 बजे नवीनतम रेपो रेट की घोषणा करेंगे। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक सोमवार को शुरू हुई थी।

नीतिगत निर्णय मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और अमरीकी फेडरल रिजर्व पर दबाव के महत्‍वपूर्ण दौर में आ रहा है। आशा है कि आरबीआई प्रमुख रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करते हुए इसे पांच दशमलव दो-पांच प्रतिशत पर ही रखेगा। रेपो रेट वह ब्‍याज दर है जिसे रिजर्व बैंक अन्‍य व्‍यवसायिक बैंकों से प्रभारित करता है। मौद्रिक नीति समीक्षा में मुद्रास्‍फीति से संबंधित जोखिम, कच्‍चे तेल का मूल्‍य और वैश्विक भू-राजन‍ीतिक अनिश्चितताओं का भी उल्‍लेख होगा जिनका असर भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर पड़ सकता है।