रिज़र्व बैंक ने आज धन के प्रवाह की मौजूदा और बदलती स्थितियों की समीक्षा के बीच कल के लिए 15 लाख करोड़ रुपये तक की वेरियेबल रेट रिवर्स रेपो-वीआरआरआर नीलामी की घोषणा कर दी है।
आज जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नीलामी सुबह साढे नौ बजे से 10 बजे के बीच आयोजित की जाएगी और धनराशि 19 अगस्त को वापस की जाएगी।
यह घोषणा रिजर्व बैंक द्वारा सोमवार को आयोजित दो वीआरआरआर नीलामियों के बाद की गई है। पहली नीलामी में, रिजर्व बैंक ने एक लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 96 हजार नौ सौ 14 करोड़ रुपये पांच दशमलव दो-चार प्रतिशत की कट-ऑफ दर पर स्वीकार किए।
एक अलग सात दिवसीय वीआरआरआर नीलामी में रिजर्व बैंक ने 2 लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 98 हजार नौ सौ 45 करोड़ रुपये पांच दशमलव दो-चार प्रतिशत की कट-ऑफ दर पर स्वीकार किए।
रिजर्व बैंक ने इससे पहले आज एक लाख करोड़ रुपये की दूसरी वीआरआरआर नीलामी की घोषणा की थी, जिसकी वापसी 18 अगस्त को होगी।