अक्टूबर 31, 2026 8:37 अपराह्न

printer

दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में चक्रवाती तूफान अर्नब का बचा हुआ कम दबाव का क्षेत्र आज दोपहर भी उसी जगह बना रहा

दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में, अत्‍यन्‍त भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब का बचा हुआ कम दबाव का क्षेत्र आज दोपहर भी उसी जगह बना रहा। इस बीच, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तथा अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में बना एक और स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा। आज सुबह यह कम दबाव के गहरे क्षेत्र में बदल गया। यह श्री विजयपुरम से लगभग 330 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, कार निकोबार से 300 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम, चेन्नई से 1140 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व और मचिलीपट्टनम से 1200 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की प्रबल संभावना है। उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में, समुद्र तल से साढे चार किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अभी भी बना हुआ है।

विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, केरलम और माहे के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इसके अलावा ओडिशा, कर्नाटक के आंतरिक और तटीय हिस्से, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला