पंजाब सरकार ने कहा है कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है। आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए अधिकारी चीनी के भंडार, बिक्री और आपूर्ति पर लगातार नजर रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चीनी की कमी के मुद्दे पर बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है। जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025-26 में खराब मौसम के कारण पंजाब सहित देशभर में गन्ने के उत्पादन में कमी आई है। हालांकि, कम उत्पादन के बावजूद राज्य में चीनी का पर्याप्त भंडार है और स्थिति चिंताजनक नहीं है।