अप्रैल 4, 2026 5:48 अपराह्न

printer

जनता भाजपा के विकास एजेंडे का दृढ़ता से समर्थन करती है: केंद्रीय मंत्री और पुद्दुचेरी भाजपा चुनाव प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया

केंद्रीय मंत्री और पुद्दुचेरी के लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि जनता, भाजपा द्वारा प्रस्तावित विकास एजेंडे का दृढ़ता से समर्थन करती है। माहे में संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए, श्री मांडविया ने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए माहे क्षेत्र में भारी बहुमत हासिल करेगा और आगामी विधानसभा चुनावों में पुद्दुचेरी में सत्ता में आएगा। केंद्रीय मंत्री ने माहे में एनडीए उम्मीदवार के लिए घर-घर जाकर प्रचार भी किया। इस बीच, तमिलगा वेट्री कड़गम के प्रमुख और अभिनेता सी. जोसेफ विजय ने एनडीए गठबंधन और डीएमके-कांग्रेस गठबंधन दोनों की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र में कई वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद वे पुद्दुचेरी को राज्य का दर्जा देने में विफल रहे हैं। प्रमुख चुनावी वादों को रेखांकित करते हुए, विजय ने कहा कि यदि उनका गठबंधन सत्ता में आता है तो पुद्दुचेरी को राज्य का दर्जा सुनिश्चित किया जाएगा।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला