प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सवेरे 11 बजे आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 133वीं कडी होगी। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी होगा। आकाशवाणी के द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा।
News On AIR | अप्रैल 25, 2026 9:54 अपराह्न
प्रधानमंत्री कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे