जून 10, 2026 2:14 अपराह्न

printer

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने पर बधाई दी

 
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्होंने कहा कि श्रीलंका, भारत के साथ साझेदारी को महत्व देता है। श्री दिसानायके ने विभिन्न क्षेत्रों में परस्‍पर सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धतता व्यक्त की। श्रीलंका ने पिछले वर्ष प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान, मित्र विभूषण से सम्मानित किया था।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला