भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि हाल के उपचुनावों में पार्टी की जीत ने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र ने देश में अराजकता फैलाने के इच्छुक लोगों की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ नहीं है, लेकिन विपक्षी पार्टियां अपनी चुनावी हार की भरपाई के लिए सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन का सहारा ले रही हैं।
उन्होंने विपक्षी दलों पर यह आरोप भी लगाया कि वे अपने विरोध-प्रदर्शनों के जरिए पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली के लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि देश लोकतंत्र और संसद के लिए चुने गए लोगों की जवाबदेही से चलेगा। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब करने का आरोप भी लगाया।