जनवरी 28, 2026 11:41 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति मुर्मु के अभिभाषण से शुरू होगा संसद का बजट सत्र: लोकसभा अध्यक्षओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि संसद का बजट सत्र दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। श्री बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि राष्ट्रपति का अभिभाषण केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण संदेश है जो पूरे देश का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र की भावी नीतियों, निर्णयों और कार्यक्रमों की दिशा देता है और आने वाले वर्ष के विकास पथ का सार प्रस्तुत करता है। श्री बिरला ने कहा कि यह अभिभाषण लोकतंत्र की मूल भावना का प्रतिबिंब है, जहां जनता की आकांक्षाएं नीति निर्माण का आधार बनती हैं और संसद उन्हें लागू करने का दायित्व निभाती है।