विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर आज पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि ओजोन परत हानिकारक पराबैंगनी किरणों से हमारी रक्षा करने वाली ढाल है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि ओजोन परत का संरक्षण घर से शुरू होता है। उन्होंने कहा कि एसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर रखना और ऊर्जा दक्ष उपकरणों का इस्तेमाल करने जैसे छोटे कदम उत्सर्जन कम करने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि ओजोन परत का संरक्षण मानव स्वास्थ्य, जैव विविधता और जलवायु स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। श्री सिंह ने लोगों से सुरक्षित भविष्य के लिए टिकाऊ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।