पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन और रूस सहित 10 अन्य प्रमुख गैर-ओपेक तेल उत्पादक देश ने अगले महीने तेल उत्पादन बढ़ाने पर विचार किया है। इससे तेल आपूर्ति बढ़ेगी। ईंधन की कीमतें ईरान के साथ अमरीका और इस्राएल का संघर्ष शुरू होने से पहले के स्तर तक आ गयी हैं। ओपेक प्लस संगठन ने कल घोषणा की कि सात देश अगस्त महीने में प्रतिदिन सम्मिलित रूप से कुल एक लाख 88 हजार बैरल तक तेल का उत्पादन करेंगे। साझेदार देशों में सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान शामिल हैं।
News On AIR | जुलाई 6, 2026 9:03 पूर्वाह्न
पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन और गैर-ओपेक तेल उत्पादक देशों ने तेल उत्पादन बढ़ाने पर किया विचार