जून 17, 2026 7:25 पूर्वाह्न

printer

एनटीए ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को घोटालेबाज़ों से सावधान रहने का अनुरोध किया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आगामी नीट परीक्षा को देखते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों को घोटालेबाज़ों से सावधान रहने का अनुरोध किया है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि घोटालेबाज़ लोग टेलीग्राम पर ऐसे चैनल चला रहे हैं जिनमें 21 तारीख़ को प्रस्तावित परीक्षा के प्रश्न-पत्र साझा करने के लिए 14 हज़ार से 25 हज़ार रूपए तक की मांग की जा रही है।

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि पुनर्परीक्षा का कोई प्रश्न-पत्र लीक नहीं हुआ है। एनटीए ने महानिदेशक अभिषेक सिंह का वीडियो भी जारी किया है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि देश में टेलीग्राम ऐप को क्यों फिलहाल बंद किया गया है।

श्री सिंह ने मीडिया को बताया कि एनटीए परीक्षा प्रक्रिया को कदाचार-मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी प्रश्न-पत्र हर प्रकार से सुरक्षित रखे गए हैं।