सितम्बर 14, 2026 9:24 अपराह्न

printer

‘नया भारत, नशा मुक्त भारत’ अभियान 34 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने बताया है कि अब तक ‘नया भारत, नशा मुक्त भारत’ अभियान 34 करोड़ 54 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है। इनमें 13 करोड़ 70 लाख से अधिक युवा और 10 करोड़ 64 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हैं।

मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए 1 लाख 67 हजार से अधिक ‘नशा मुक्ति मित्र’ भी इस अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि देश भर में 31 लाख 40 हजार से अधिक जागरूकता और जनसंपर्क गतिविधियाँ आयोजित की गईं।