जून 16, 2026 9:13 अपराह्न | NCB

printer

एनसीबी ने रसायन उद्योग के साथ साझेदारी बढ़ाने और स्वैच्छिक आचार संहिता जारी की

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो-एनसीबी ने नशीली दवाओं और साइकोट्रोपिक पदार्थों के गैर-कानूनी उत्पादन के लिए कच्चे रसायनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए रसायन उद्योग के साथ बेहतर साझेदारी की मांग की है। एनसीबी के महानिदेशक जनरल अनुराग गर्ग ने अहमदाबाद में एक कॉन्फ्रेंस में रसायन उद्योग के लिए ‘वॉलंटरी कोड ऑफ़ कंडक्ट’-स्वैच्छिक आचार संहिता जारी की। इसका उद्देश्य बेहतर रसायन प्रबंधन को बढ़ावा देना, सप्लाई-चेन को मजबूत करना और सतर्कता बढ़ाना है।

‘वॉलंटरी कोड ऑफ़ कंडक्ट’ को इस तरह से तैयार किया गया है जिससे संदिग्ध लेन-देन का जल्द पता लगाया जा सके और उनकी रिपोर्टिंग की जा सके, जिनमें शामिल रसायनों का इस्तेमाल गैर-कानूनी ड्रग्स बनाने के लिए किया जा सकता है।

एनसीबी ने बताया है कि इस पहल का उद्देश्य कानून लागू करने वाली एजेंसियों और इस उद्योग से जुड़े लोगों के बीच बेहतर सहयोग को बढ़ावा देना है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रग तस्करी करने वाले नेटवर्क वैध व्यापार चैनलों का गलत फायदा न उठा सकें।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला