अगस्त 26, 2026 9:43 अपराह्न

printer

दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र ने नवनिर्मित प्रागैतिहासिक जीवन गैलरी का शुभारंभ किया

दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र ने आज राजधानी में नवनिर्मित प्रागैतिहासिक जीवन गैलरी का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागरीय अनुसंधान केंद्र की अनुसंधान सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. रसिक रवींद्र और राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र दिल्ली की कार्यकारी समिति की प्रोफेसर रमा जयसुंदर ने इसका उद्घाटन किया।

इस दीर्घा में डायनासोर और लाखों वर्ष पहले विलुप्त हो चुके अन्य जीवों के जीवन-आकार और छोटे आकार के एनिमेटेड रोबोटिक मॉडल उनके प्राकृतिक वातावरण में प्रदर्शित किए गए हैं। यह दीर्घा आगंतुकों को लाखों वर्ष पहले पृथ्वी पर मौजूद जीवन और प्रागैतिहासिक दुनिया का अनुभव कराती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला