जून 10, 2026 6:33 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के शिक्षा क्षेत्र में सबसे क्रांतिकारी सुधारों में से एक है: डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति -एनईपी 2020 भारत के शिक्षा क्षेत्र में सबसे क्रांतिकारी सुधारों और मोदी सरकार के 12 वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। नई दिल्ली में आयोजित सप्ताहिक शिक्षा सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस नीति ने विद्यार्थियों को पूर्वनिर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आकांक्षाओं के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाया है। डॉ. सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अब जैव प्रौद्योगिकी से लेकर साहित्य और विभिन्न विषयों के अध्‍ययन की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग ने शिक्षा को अधिक सुलभ और किफायती बना दिया है।