मई 5, 2026 6:40 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मातृत्व और शिशु देखभाल कानूनों पर परामर्श बैठक आयोजित की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज नई दिल्ली में मातृत्व और शिशु देखभाल संबंधी कानूनों पर एक परामर्श बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने की। आयोग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में बताया कि इस परामर्श बैठक का उद्देश्य मातृत्व अधिकारों का समर्थन करने और सुरक्षित, समावेशी तथा उत्तरदायी शिशु देखभाल से संबंधित कानूनी और नीतिगत ढांचों को मजबूत करने के लिए सिफारिशें तैयार करना है। इसके साथ ही बैठक में उभरती चुनौतियों का समाधान करने और महिलाओं तथा बच्चों के कल्याण उपायों पर भी चर्चा की गई।