अप्रैल 24, 2026 11:39 पूर्वाह्न

printer

नमस्ते योजना ने स्वच्छता कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और स्थायी आजीविका को बढ़ाने में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

नमस्ते योजना ने देशभर में स्वच्छता कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने बताया कि इस योजना के तहत कुल 90 हजार से अधिक सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों का संक्षिप्त और महत्वपूर्ण जानकारी संग्रह तैयार किया गया है जिनमें से 89,248 का सत्यापन किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि इस योजना के तहत 87,037 कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि 76 हजार से अधिक कर्मचारियों को विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में शामिल किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए बड़े नगर निगमों और जिलों में स्थापित आपातकालीन प्रतिक्रिया स्वच्छता इकाईयों को 753 सुरक्षा उपकरण भेजे गए हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यह योजना स्वच्छता कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दर्शाती है।