प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रेल पटरियों के आधुनिकीकरण से एक तेज़ और अधिक भरोसेमंद नेटवर्क बन रहा है। एक अंग्रेजी दैनिक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लिखित लेख को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि पटरियों के नवीनीकरण, उन्नत परीक्षण और मशीनीकृत रखरखाव से यात्रा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और गति में वृद्धि सुनिश्चित हुई है।
उन्होंने कहा कि इन बदलावों से देरी कम हो रही है, यात्रा सुगम हो रही है और रेलवे देश भर में यात्रियों की संख्या में वृद्धि और माल ढुलाई की मांग को पूरा करने में सक्षम हो रहा है।