सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने आज चुने हुए ज़िलों के श्रम बाजार विवरण जारी किए। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने पहली बार ज़िला-स्तर पर श्रम बाजार के विवरण जारी किए। लगभग 57 दशमलव 8 प्रतिशत ज़िलों में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर 40 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई। सबसे अधिक आबादी वाले 50 प्रतिशत ज़िलों में कामगार जनसंख्या दर 37 दशमलव 3 से 76 दशमलव 7 प्रतिशत के बीच रही। सबसे अधिक आबादी वाले 100 ज़िलों में, गुजरात के सूरत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर और कामगार जनसंख्या दर का स्तर सबसे अधिक था, जबकि बिहार के दरभंगा में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर और कामगार जनसंख्या दर का स्तर सबसे कम था।
News On AIR | सितम्बर 18, 2026 8:05 अपराह्न
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने चुने हुए ज़िलों के श्रम बाजार विवरण जारी किए