सितम्बर 19, 2026 9:28 पूर्वाह्न

printer

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने चुने हुए ज़िलों के श्रम बाजार विवरण जारी किए

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने चुने हुए ज़िलों के श्रम बाजार विवरण जारी कर दिए हैं। राष्‍ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने पहली बार ज़िला-स्तर पर श्रम बाजार के विवरण जारी किए। लगभग 57.8 प्रतिशत ज़िलों में महिलाओं की श्रम भागीदारी दर 40 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई। सबसे अधिक आबादी वाले 50 प्रतिशत ज़िलों में श्रमिक जनसंख्‍या दर 37.3 से 76.7 प्रतिशत के बीच रही।

सबसे अधिक आबादी वाले एक सौ ज़िलों में, गुजरात के सूरत जिले में महिलाओं की श्रम भागीदारी दर और श्रमिक जनसंख्‍या दर का स्तर सबसे अधिक था, जबकि बिहार के दरभंगा जिले में महिलाओं की श्रम भागीदारी दर और कामगार जनसंख्‍या दर का स्तर सबसे कम था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला