अप्रैल 26, 2026 8:54 अपराह्न

printer

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर चंडीगढ़ में हुआ संपन्न

पंजाब में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का तीन दिन का राष्ट्रीय चिंतन शिविर आज चंडीगढ़ में संपन्न हुआ। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने “अंत्योदय का संकल्प, अमृत काल का प्रतिबिंब – विकसित भारत@2047” विषय के अनुरूप सामाजिक न्याय योजनाओं के अंतिम छोर तक प्रभावी वितरण को सुदृढ़ करने हेतु समयबद्ध और व्यावहारिक अनुशंसाओं के एक समूह पर सहमति व्यक्त की।

शिवर की शुरुआत दूरदर्शिता, गरिमा और सुलभता पर केंद्रित सत्र से हुई, जिसके बाद अगले दिनों में गहन विषय-आधारित विचार-विमर्श हुए और समापन सत्र में भविष्योन्मुखी कार्यसूची की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने समापन संबोधन में कहा कि इस शिविर ने केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सामाजिक न्याय वितरण को अधिक सुलभ, उत्तरदायी और परिणाम-उन्मुख मंच प्रदान किया।