कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय कल भुवनेश्वर में पूर्वी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का आयोजन करेगा। सम्मेलन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देना, किसानों की आय बढ़ाना और केंद्र तथा राज्य सरकारों के बीच समन्वय मजबूत करना है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि सम्मेलन के दौरान विभिन्न योजनाओं की समीक्षा और कृषि क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में किसान पंजीकरण की प्रगति, बागवानी क्षेत्र में अवसर, दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता मिशन, खाद्य तेल-तिलहन पर राष्ट्रीय मिशन, प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान, प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन, कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
News On AIR | मई 18, 2026 6:05 अपराह्न