भारतीय मौसम विभाग ने रविवार तक तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल, केरलम् और माहे में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
विभाग के अनुसार, कल आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा लक्षद्वीप में भी कल इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में कल आसमान साफ रहेगा। सुबह कुछ स्थानों पर हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज शाम सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई 374 दर्ज किया गया।